Rashtriya Pioneer Pride: 3 कर्मचारियों को मर्सीडीज कारें भेंट 3 कर्मचारियों को मर्सीडीज कारें भेंट ================================================================================ Dilip Thakur on 29/09/2018 11:38:00 कारों की कीमत 1-1 करोड़ रुपए सूरत। अपने कर्मचारियों को महंगे तोहफे देने के लिए मशहूर हो चुके सूरत सवजीभाई ढोलकिया ने इस वर्ष भी पूरे देश के लोगों को चौंका दिया है। उन्होंने अपने तीन कर्मचारियों को 1-1 करोड़ रुपए कीमत वाली मर्सीडीज कारें भेंट की हैं। इन कर्मचारियों को सवजीभाई की कंपनी में कार्य करते हुए 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं। सवजीभाई ढोलकिया सूरत की कंपनी हरेकृष्ण डायमंड के मालिक हैं। कंपनी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मप्र की राज्यपाल और गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के हाथों यह तोहफा कर्मचारियों को सौंपा गया। इससे पहले वर्ष-2017 में सवजीभाई ने कर्मचारियों को 1200 ड्टसन रेडी-गो गिफ्ट की थीं। वर्ष-2016 में दीपावली बोनस के रूप में 51 करोड़ रुपए कर्मचारियों को दिए थे। वे अपने कर्मचारियों को कार्य के प्रति उनकी लगन के आधार पर तोहफे प्रदान करते हैं। कंपनी का वार्षिक टर्नओवर करीब 6 हजार करोड़ रुपए है।