Rashtriya Pioneer Pride: शेअर बाजार में भारी गिरावट शेअर बाजार में भारी गिरावट ================================================================================ Dilip Thakur on 11/10/2018 11:25:00 5 मिनट में निवेशकों ने करोड़ों गवांए मुंबई। शेअर बाजार में आज सुबह कारोबार शुरू होते ही कोहराम मच गया। 697.07 की गिरावट के साथ खुलने के तुरंत बाद सेंसेक्स ने 1000 अंक का गोता लगा दिया। वहीं निफ्टी में भी 290.3 अंक की गिरावट के साथ 10169.80 पर कारोबार की शुरूआत हुई। इसका असर निवेशकों पर पड़ा। निवेशकों की संपत्ति केवल 5 मिनट में 4 लाख करोड़ रुपए घट गई। बुधवार को इन कंपनियों का कुल मार्केट कैप 1 करोड़ 38 लाख 39 हजार 750 करोड़ रुपए था। 30 अगस्त को इन कंपनियों का मार्केट कैप 1 करोड़ 59 लाख 34 हजार 696 करोड़ के सर्वकालिक स्तर पर पहुंच गया था।