Rashtriya Pioneer Pride: दया बेन मां बनीं दया बेन मां बनीं ================================================================================ Dilip Thakur on 01/12/2017 11:39:00 मुंबई। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो से फेमस हुईं ऐक्ट्रेस दिशा वकानी ने कल बेटी को जन्म दिया। यह दिशा और उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट पति मयूर पडिया की पहली संतान है। साल 2015 में दिशा और मयूर की शादी हुई थी। बच्ची और मां दोनों स्वस्थ हैं और अस्पताल से जल्दी ही डिस्चार्ज होकर घर पहुंच सकते हैं। हालांकि दिशा शूटिंग पर कब वापस जाएंगी यह तो अभी कुछ तय नहीं है।