Rashtriya Pioneer Pride: नए अवतार में नजर आएंगे सिंघम नए अवतार में नजर आएंगे सिंघम ================================================================================ Dilip Thakur on 11/07/2018 12:32:00 अजय देवगन अब चाणक्य बनेंगे मुंबई। कभी सिंघम जैसे गंभीर किरदार तो कभी फिल्मों में कॉमेडी करते नजर आने वाले अजय देवगन अब चाणक्य बनने वाले हैं। वे नीरज पांडे की अगली फिल्म में नजर आएंगे। नीरज 'चाणक्य' नाम से एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। अजय इसमें प्रमुख रोल निभाएंगे। अजय ने आज ट्वीट करते हुए लिखा- नीरज पांडे की अगली फिल्म में चाणक्य का रोल प्ले करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। यह फिल्म आचार्य चाणक्य पर आधारित होगी।