Rashtriya Pioneer Pride: कृष्णा राजकपूर का निधन कृष्णा राजकपूर का निधन ================================================================================ Dilip Thakur on 01/10/2018 11:13:00 ऋषि कपूर की मां और रणबीर कपूर की दादी थीं मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजकपूर की पत्नी, अभिनेता ऋषि कपूर की माताजी और रणबीर कपूर की दादी कृष्णा राजकपूर का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे 87 वर्ष की थीं और लंबे समय से बीमार थीं। बॉलीवुड की कई हस्तियां शोक व्यक्ति करने ऋषि कपूर के निवास पर पहुंच रही हैं। अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा- मेरी संवेदना पूरे कपूर परिवार के साथ है। कृष्णा राज कपूर अब इस दुनिया में नहीं रही। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।