Rashtriya Pioneer Pride: मंजू ने दिलाया कांस्य पदक मंजू ने दिलाया कांस्य पदक ================================================================================ prashant on 04/08/2017 13:02:00 अब भारत के दो पदक हो गए हैं। ये दोनों ही कांस्य पदक हैं। नई दिल्ली। फिनलैंड के ताम्पेरे में जारी जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में आज महिलाओं के 59 किग्रा भार वर्ग में भारत की मंजू कुमारी ने कांस्य पदक जीता। अब भारत के दो पदक हो गए हैं। ये दोनों ही कांस्य पदक हैं। मंजू ने कांस्य पदक के प्लेआॅफ मुकाबले में उक्रेन की इलोना प्रोकोपेवनियुक को 2-0 से हराया। भारत को इससे पहले वीर देव गुलिया ने पुरूषों के 74 किग्रा में कांस्य पदक दिलाया था।