Rashtriya Pioneer Pride: एक घंटे में 2760 पुशअप लगाए एक घंटे में 2760 पुशअप लगाए ================================================================================ prashant on 09/10/2017 10:57:00 23 वर्षीय अश्विनी के अनुसार वीडियो और फोटोग्राफ्स गिनेस बुक आॅफ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स को भेज दिए गए हैं। अश्विनी ने बताया कि पुशअप के वर्ल्ड रेकॉर्ड के लिए वे पिछले चार महीने से मेहनत कर रहे थे। हर रोज दो घंटे की प्रैक्टिस की। लखनऊ। उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले के बॉक्सर अश्विनी सिंह ने एक घंटे में सबसे अधिक पुशअप बनाने का रेकॉर्ड बनाया है। सिंह ने एक घंटे में 2760 पुशअप लगाए। अब अश्विनी का नाम गिनेस बुक आॅफ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स में दर्ज होगा। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में रविवार को अश्विनी ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। 23 वर्षीय अश्विनी के अनुसार वीडियो और फोटोग्राफ्स गिनेस बुक आॅफ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स को भेज दिए गए हैं। अश्विनी ने बताया कि वे पुशअप के वर्ल्ड रेकॉर्ड के लिए वे पिछले चार महीने से मेहनत कर रहे थे। हर रोज दो घंटे की प्रैक्टिस की। अब तक सबसे अधिक 2683 पुशअप का विश्व रेकॉर्ड आॅस्ट्रेलियाई नागरिक के नाम है।