Rashtriya Pioneer Pride: धोनी के गृह नगर से मिलेगा एक और खिलाड़ी धोनी के गृह नगर से मिलेगा एक और खिलाड़ी ================================================================================ Dilip Thakur on 08/12/2017 12:19:00 क्रिकेट स्टार महेंद्रसिंह धोनी के गृह नगर रांची से एक और क्रिकेट खिलाड़ी मिल सकता है। रांची से पंकज यादव ने अंडर-19 में जगह बनाई है। वे राइटहैंड स्पिन गेंदबाज हैं। उनके पिता घर-घर जाकर दूध बेचने का काम करते हैं। रांची। क्रिकेट स्टार महेंद्रसिंह धोनी के गृह नगर रांची से एक और क्रिकेट खिलाड़ी मिल सकता है। रांची से पंकज यादव ने अंडर-19 में जगह बनाई है। वे राइटहैंड स्पिन गेंदबाज हैं। उनके पिता घर-घर जाकर दूध बेचने का काम करते हैं। भारतीय टीम जनवरी में न्यूजीलैंड में होने वाले अंडर-19 टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। यह टूर्नामेंट 13 जनवरी से 3 फरवरी तक चलेगा। जिसमें 16 टीमें भाग लेंगी। यहां यह उल्लेखनीय है कि अब तक भारत की अंडर-19 टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। हाल ही में संपन्न हुए अंडर-19 एशिया कप में टीम को बांग्लादेश और नेपाल तक से हार का सामना करना पड़ा। अंडर-19 टीम में शामिल हुए पंकज यादव उस समय चयनकर्ताओं की नजर में आए, जब उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई बेहतर बल्लेबाजों को पवेलियन लौटा दिया था। पंकज की उपलब्धि से माता-पिता बहुत खुश हैं। पकंज का कहना है कि उनका अगला लक्ष्य सीनियर टीम में खेलने का है। पंकज के माता-पिता के अनुसार पंकज शुरूआत से ही पढ़ाई में काफी कमजोर थे। उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता था। उन्होंने माता-पिता से कहा कि वे क्रिकेट खेलना चाहते हैं। पंकज के पिता ने उन्हें रांची के एक क्रिकेट अकादमी में एडमिशन दिलवा दिया। गरीबी के बावजूद पिता ने उनकी ट्रेनिंग में कोई कमी नहीं छोड़ी। मां ने भी पंकज की ट्रेनिंग में पूरा साथ दिया। वे उन्हें साथ लेकर जातीं और ट्रेनिंग खत्म होने तक वहीं रुकतीं थीं। पंकज ने भी दिल लगाकर मेहनत की और अंडर-19 टीम में जगह बनाई।