Rashtriya Pioneer Pride: वन डे : भारत 92 रन पर आलआउट वन डे : भारत 92 रन पर आलआउट ================================================================================ Dilip Thakur on 31/01/2019 11:33:00 न्यूजीलैंड ने जीता चौथा वन डे हेमिल्टन। न्यूजीलैंड के खिलाफ हेमिल्टन में खेले गए चौथे वन डे मैच में भारत को पराजय का सामना करना पड़ा। भारत की पूरी टीम 30.5 ओवर में मात्र 92 रन पर आलआउट हो गई। न्यूजीलैंड टीम ने 14.4 ओवर में 2 विकेट पर 93 रन बना कर मैच जीत लिया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारत के दोनों ओपनर मात्र 23 रन के स्कोर तक पवेलियन लौट गए। 5 विकेट 33 रन के स्कोर तक गिर चुके थे। यह वनडे में भारत का सातवां सबसे कम स्कोर है। वर्ष 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ दाम्बुला में भारतीय टीम 88 रन बना पाई थी। वनडे में भारत का सबसे कम स्कोर 54 रन है। यह स्कोर श्रीलंका के खिलाफ शारजाह में 29 अक्टूबर 2000 का है।