नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ पहले दो टेस्ट और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ओपनर अजिंक्य रहाणे को टेस्ट टीम का उप कप्तान बनाया गया है जबकि एक अन्य ओपनर मुरली विजय की अभिनव मुकुंद की जगह टीम में वापसी हुई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को 3 टी-20 मैच खेलना हैं जबकि श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज है। मुरली को चोट की वजह से श्रीलंका टूर से ठीक पहले अपना नाम वापस लेना पड़ा था। दिल्ली के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। लगातार तीन वनडे सीरीज से बाहर रहने वाले स्पिनर रवींद्र जडेजा और आर. अश्विन टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। रोहित शर्मा अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे हैं। स्पिनर कुलदीप यादव को टीम में जगह मिली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए मुंबई के टॉप आॅर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और हैदराबाद के मीडियम फास्ट बॉलर मोहम्मद सिराज को पहली बार टीम इंडिया में मौका मिला है। श्रेयस ने न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ 4 प्रेक्टिस मैच में 1 सेंचुरी और 2 हाफ सेंचुरी लगाई थी। 24 साल के सिराज लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं।
श्रीलंका के खिलाफ टीम - विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा, ऋद्धिमान साहा, अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा, हार्दिक पंड्या।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम - विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, आशीष नहेरा, मोहम्मद सिराज।
Home |
Set as homepage |
Add to favorites
| Rss / Atom
Powered by Scorpio CMS
Best Viewed on any Device from Smartphones to Desktop.
Post your comment