रामराज्य रथ यात्रा के लिए रथ तैयार हो चुका है। यह यात्रा महाशिवरात्रि के पर्व पर शुरू होगी। रथ यात्रा रामेश्वरम में जाकर खत्म होगी। माना जा रहा है कि रथ यात्रा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखा सकते हैं। रामराज्य रथ यात्रा का आयोजन श्रीराम दास मिशन यूनिवर्सल सोसाइटी कर रही है। इस रामराज्य रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य श्रीराम जन्मभूमि पर राम मंदिर का निर्माण करवाना है। 28 साल पहले अयोध्या में विवादित भूमि पर राम मंदिर के निर्माण के लिए लालकृष्ण आडवानी की अगुवाई में भी रथ यात्रा निकाली गई थी। संस्था के श्री शक्तित शांतानंद महर्षि व पराग बुआ रामदासी ने जानकारी देते हुए बताया कि, आगामी 13 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक कारसेवकपुरम में महंत नृत्यगोपाल दास की अध्यक्षता में और महंत कमल नयन दास के मार्गदर्शन में संत सभा का आयोजन किया जाएगा। इस सभा में बड़ी संख्या में संत-धमार्चार्य उपस्थित रहेंगे। उसके बाद दोपहर 2 से 4 बजे तक रामराज्य रथ यात्रा का उद्घाटन समारोह होगा। 4 बजे से कारसेवकपुर से रथ यात्रा शुरू होगी । 41 दिन की इस रथ यात्रा के दौरान नियोजित स्थानों पर प्रतिदिन शोभा यात्रा एवं राम राज्य सम्मेलन अयोजित होगा। सभी हिन्दू संगठनों के सहयोग से चलने वाली राम राज्य रथ यात्रा का समापन सम्मेलन 24 एवं 25 मार्च को श्रीपद्भनाथ स्वामी मंदिर त्रिरूअनन्तपुरम् केरल में स्वामी सत्यानंद सरस्वती नगरी मैदान में होगा।
Home |
Set as homepage |
Add to favorites
| Rss / Atom
Powered by Scorpio CMS
Best Viewed on any Device from Smartphones to Desktop.