न्यूटन की एंट्री से प्रियंका दु:खी

मुंबई। राजकुमार राव और उनकी टीम की फिल्म न्यूटन आॅस्कर अवार्ड के नॉमिनेट कर ली गई है। पूरी टीम बेहद खुश है वहीं प्रियंका चोपड़ा और उनकी माँ मधु चोपड़ा दु:खी नजर आईं। बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा की मराठी फिल्म वेंटीलेटर को न्यूटन जैसी सलफता हासिल नहीं हुई। इसी कारण वेंटीलेटर का नॉमिनेशन आॅस्कर अवॉर्ड के लिए नहीं हो सका जबकि प्रियंका और मधु ने को पूरी उम्मीद थी कि नॉमिनेशन हा ेजाएगा। वेंटीलेटर के डायरेक्टर राजेश म्हापुस्कर ने मीडिया से कहा कि मुझे लगता है प्रियंका और भी ज्यादा नाराज होंगी क्योंकि इस फिल्म को लेकर वो काफी आशान्वित थीं। म्हापुस्कर ने कहा कि पूरी टीम बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रही थी लेकिन जब उन्होंने नतीजा सुना तो वो सभी बहुत दु:खी हुए।