अनिल कपूर और उनकी बेटी सोनम कपूर एक साथ नजर आएंगे

मुंबई। फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा अनिल कपूर और सोनम कपूर की पिता-पुत्री की जोड़ी को लेकर फिल्म बनाने वाले हैं। फिल्म का नाम होगा- एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा। फिल्म को विधु की बहन शैली चोपड़ा डायरेक्ट करेंगी। विधु विनोद चोपड़ा के अनुसार , अनिल कपूर के साथ इस फिल्म में काम करके मजा आने वाला है। जल्द ही शूटिंग शुरू हो जाएगी। संजय दत्त की बायॉपिक का भी प्रोडक्शन विधु ही कर रहे हैं। इस फिल्म को राजकुमारी हिरानी डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें संजय की भूमिका में रणबीर कपूर नजर आने वाले हैं। संजय की पत्नी मान्यता के रोल में दिया मिर्जा नजर आएंगी।