अभी शादी नहीं कर रहे विराट और अनुष्का

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। अनुष्का के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की। यह खबर आई थी कि दोनों 11 से 13 दिसंबर के बीच इटली में शादी के बंधन में बंधने वाला है।
अनुष्का की ओर से कहा गया है कि 'शादी की अफवाहों में बिलकुल भी सच्चाई नहीं है। एक अखबार ने खबर छापी थी कि दोनों इटली में शादी कर सकते हैं। कोहली के श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में आराम दिए जाने के बाद अफवाहों ने जोर पकड़ लिया।
बता दें, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साल 2013 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों पहली मुलाकात एक टीवी कमर्शियल के शूट के दौरान हुई थी। दोनों की रिलेशनशिप कई बार मीडिया की हेडलाइन बनी है। साल 2015 में दोनों के अलग होने की खबरें भी आई थीं। विराट और अनुष्का को कई बार साथ में देखा गया है। हाल ही में दोनों को क्रिकेटर जहीर खान की रिसेप्शन पार्टी में देखा गया था। पार्टी में कई जानी-मानी हस्तियां थी, लेकिन विराट और अनुष्का कुछ ज्यादा लाइमलाइट में नजर आए और इसकी वजह से दोनों का डांस। पार्टी में पहुंचे विराट और अनुष्का ने अपने डांस से पार्टी में चार चांद लगा दिए। इससे पहले भी युवराज की रिसेप्शन पार्टी में कोहली अपने डांस को लेकर खूब चर्चा में रहे थे। उसके बाद एक बार फिर अपने डांस के कारण सुर्खियों में आ गए हैं।