जोधपुर में अमिताभ की तबियत बिगड़ी

जोधपुर। जोधपुर में चल रही फिल्म 'ठग्स आॅफ हिन्दोस्तान' की शूटिंग के दौरान अमिताभ की तबियत अचानक बिगड़ गई। उन्होंने अपने ब्लॉग पर इसकी जानकारी दी है। अमिताभ ने ये ब्लॉग सुबह 5 बजे लिखा। उन्होंने यह जानकारी भी दी है उनके डॉक्टर्स की टीम मुंबई से जोधपुर आएगी और उनका चेकअप करेगी। डॉक्टर्स मेरा चेकअप करके मुझे फिर से पहले जैसा फिट कर देगें। मैं आराम करूंगा और आपको अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी देता रहूंगा। अमिताभ के चेकअप के लिए मुंबई से डॉक्टर्स की टीम रवाना हो गई है। फिल्म के क्लाइमैक्स की शूटिंग के चलते बिग बी जोधपुर में हैं।आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित इस फिल्म में आमिर खान मुख्य रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं उनके साथ कैटरीना कैफ और दंगल गर्ल फातिमा सना शेख भी हैं। फिल्म इस साल 7 नंबर को रिलीज होगी। अमिताभ ने आज सुबह 10.11 पर एक ट्वीट भी किया था।