इन सात गुणों से मिल सकती है खुशी और सफलता

इन सात गुणों से मिल सकती है खुशी और सफलता

जीवन में सफलता और खुशी का राज क्या है? वैज्ञानिकों ने इस सवाल का जवाब जानने के लिए सात गुणों की सूची बनाई है। उनका दावा है कि इनका विकास कर जीवन में ये दोनों चीजें हासिल की जा सकती हैं। वैज्ञानिकों ने सफलता और खुशी के लिए सकारात्मक नजरिया, प्रेरणा, आत्मविश्वास के अलावा प्रबंधनीय चुनौतियों की सारणी बनाने को जरूरी बताया है। ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी आॅफ पोर्ट्समाउथ के शोधकर्ता डेनियल ब्राउन के मुताबिक शोध से पहले इसे लेकर सहमति नहीं बनी थी कि क्या चीजें मनुष्य को पूर्ण बनाती हैं। शोध में पाया गया कि मनुष्य का यह विकास भ्रामक रूप से सरल है। जीवन और अपने बारे में अच्छा महसूस करना और किसी चीज में बेहतर होना जीवन के महत्वपूर्ण अंग हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक एक हद तक चुनौतियां और परेशानियां भी लोगों को बेहतर बनाती हैं। ब्राउन ने बच्चों, किशोरों, कलाकारों, खिलाड़ियों, कर्मचारियों, बुजुर्गों पर शोध किया। यह जर्नल यूरोपियन साइकोलॉजी में प्रकाशित हुआ है। समृद्धि के लिए जरूरी गुण1. सकारात्मक नजरिया 2. अपने गुणों पर विश्वास3. धार्मिक4. प्रेरणा5. सीखने का आनंद उठाना6. चुनौतियों और परेशानियों का प्रबंधन 7. सामाजिक रूप से सक्षम    व्यक्ति के पास ये चीजें होनी चाहिए 1. अवसर 2. लचीली/अनुकूलनीय उच्च स्तर की स्वायत्तता3. उसके सक्षम होने पर विश्वास होना चाहिए4. आत्मविश्वास5. शांत वातावरण 6. परिवार और दूसरे लोगों का समर्थन