पेइचिंग। चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स में एक लेख में चीन की कंपनियों से भारत में निवेश करने के जोखिमों को ध्यान में रखने का आग्रह किया गया है। लेख में कहा गया है कि भारत और चीन के बीच व्यापार युद्ध की आशंका गहराती नजर आ रही है। डोकलाम में सैन्य गतिरोध के बीच भारत ने 93 चीनी उत्पादों पर ऐंटी-डंपिंग शुल्क लगा दिया है। चीन भारतीय उत्पादों पर प्रतिबंध लगाते हुए आसानी से बदले की कार्रवाई कर सकता है। चीन स्थित भारतीय दूतावास के आंकड़ों के हवाले से लेख में कहा गया है कि चीन से भारतीय निर्यात 12.3 प्रतिशत घटकर 11.75 अरब डॉलर रहा, जबकि चीन से भारत का आयात 2 प्रतिशत बढ़कर 59 अरब डॉलर हो गया है। भारत को प्रतिवर्ष 47 अरब डॉलर का व्यापार घाटा वहन करना पड़ रहा है। है। लेख में कहा गया है चीन और भारत के बीच व्यापार युद्ध की आशंका गहराती नजर आ रही है क्योंकि भारत ने चीन के 93 उत्पादों पर ऐंटी-डंपिंग शुल्क लगा दिया। चीन का कहना है कि यदि भारत चीन के साथ व्यापार युद्ध शुरू करता है तो चीन के आर्थिक हितों पर असर होगा लेकिन भारत के लिए भी परिणाम प्रतिकूल होंगे।
Home |
Set as homepage |
Add to favorites
| Rss / Atom
Powered by Scorpio CMS
Best Viewed on any Device from Smartphones to Desktop.
Post your comment