नई दिल्ली। रॉयल एनफील्ड द्वारा अपने थंडरबर्ड क्रूजर के नए वर्जन को 28 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। नए वर्जन को थंडरबर्ड 350-एक्स और 500-एक्स नाम दिया गया है। रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड 500-एक्स स्पोर्टी वर्जन में आएगी। बाइक में नई डिजाइन का हैंडल बार, सिंगल पीस सीट, ब्लेक अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स होंगे। बाइक कांस्ट्रास्ट कलर में होगी। इस मॉडल को युवाओं को फोकस करते हुए इसे रेट्रो टच दिया गया है। बाइक में 499 सीसी सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन रहेगा। यह 5250 आरपीएम पर 27 बीचएचपी का पॉवर और 41.3 न्यूटन मीटर टार्क जनरेट करेगा।
350-एक्स वर्जन में नया और छोटा हैंडल बार, एलईडी डीआरएल्स से लैस काले रंग का हेडलैम्प है जबकि टेल लाइट में एलईडी यूनिट है। बैक रेस्ट नहीं है। सिंगल सीट होगी। ब्लैक अलॉय व्हील्स और ट्यूबलैस टायर्स दिए गए हैं। बाइक में 350 सीसी सिंगल सिलेंडर एयरकूल्ड इंजन है। यह 5250 आरपीएम पर 19.8 बीएचपी का पावर और 28 न्यूटन मीटर टार्क जनरेट करेगा। 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस बाइक में सस्पेंशन के लिए टेलीस्कोपिक फॉर्क्स अप फ्रंट और ड्यूल शॉक अब्जॉर्बर्स पीछे दिए गए हैं।
Home |
Set as homepage |
Add to favorites
| Rss / Atom
Powered by Scorpio CMS
Best Viewed on any Device from Smartphones to Desktop.