नई दिल्ली। इंडियन स्काउट बॉबर जैक डेनिअल्स लिमिटेड एडिशन बाइक को अनवील कर दिया गया है। अमेरिका की पहली मोटरसाइकल कंपनी इंडियन मोटरसाइकल और जैक डेनिअल्स ने मिलकर स्काउट बॉबर का लिमिटेड एडिशन तैयार किया है। इंडियन स्काउट बॉबर का जैक डेनिअल्स एडिशन एक अल्ट्रा प्रीमियम बाइक है। इस बाइक की केवल 177 यूनिट्स ही ग्लोबल मार्केट के लिए बनाई जाएंगी। इन सभी पर नंबरिंग भी होगी। इसमें दो रंगों वाली मैटे ब्लैक पेंट स्कीम का उपयोग किया गया है। 24 कैरट गोल्ड ग्राफिक्स हैं जो टैंक और फेंडर्स पर देखने को मिलेंगे। लेदर की सिंगल सीट है। चॉप्ड फेंडर्स, बार एंड मिरर्स, वेंटेड एग्जॉस्ट शील्ड्स, नॉबी टायर्स और स्लीक हेडलाइट केसिंग आदि प्रमुख फीचर्स हैं। 13 मार्च से बाइक्स के लिए आॅर्डर ओपन हो जाएंगे। इन्हें इंडियन मोटरसाइकल डीलरशिप्स पर बुक किया जा सकेगा। अमेरिका में इस बाइक की कीमत तकरीबन 17 हजार डॉलर यानी लगभग 11 लाख रुपए के आसपास है।
Home |
Set as homepage |
Add to favorites
| Rss / Atom
Powered by Scorpio CMS
Best Viewed on any Device from Smartphones to Desktop.