‘शादी में जरूर आना’ का पोस्टर जारी

मुंबई। राजकुमार राव की अगली फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ का पोस्टर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ कृति खरबंदा लीड रोल में हैं। पोस्टर को राजकुमार और कृति ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। शादी पर बनी यह फिल्म 10 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग इलाहाबाद और भारत के अन्य शहरों में की गई है। ट्रेलर भी जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। फिल्म को विनोद बच्चन प्रोड्यूस कर रहे हैं। सिटी लाइट्स और लव सेक्स और धोखा जैसी फिल्मों में काम कर चुके राजकुमार राव की हाल ही की फिल्म न्यूटन को आॅस्कर के लिए नॉमिनेट किया है। न्यूटन में अपने अभिनय के बल पर राजकुमार ने दर्शकों से सराहना हासिल की।