वाकई शादी कर रहे है विराट और अनुष्का

वाकई शादी कर रहे है विराट और अनुष्का

वाकई शादी कर रहे है विराट और अनुष्का
कहा जा रहा है कि विराट और अनुष्का दोनों 12 दिसंबर को इटली में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसे लेकर अनुष्का के प्रवक्ता ने यह तक कह दिया था कि यह सबकुछ सही नहीं है परंतु हाल ही में यह बात सामने आई है कि यह तारीख अनुष्का के परिवार के गुरु ने निकाली है।

कुछ समय पूर्व याने अगस्त में अनुष्का के परिवार के गुरु ने श्रीलंका में विराट और अनुष्का से मुलाकात की थी। उसके बाद ग्रह-नक्षत्रों की दशा को देखकर 12 दिसंबर का शुभ मुहूर्त निकाला गया था। उसी समय यह फैसला लिया गया था कि इसका खुलासा नहीं किया जाएगा। यह सब क्रिकेट टूनार्मेंट के दौरान तय हुआ।
क्या कोर्ट मैरेज भी करेंगे ?
यह भी कहा जा रहा है कि विराट अनुष्का दोनों 4 जनवरी को बांद्रा फैमिली कोर्ट में रजिस्टर मैरिज करेंगे। अनुष्का ने रजिस्ट्रेशन फॉर्म भी ले लिया है।
दोनों है कहां
अनुष्का अपने परिवार के साथ मुंबई से और विराट अकेले दिल्ली से स्विटजरलैंड के लिए रवाना हो गए हैं। यह भी कहा जा रहा है कि स्विटजरलैंड से सब इटली जाए। दोनों इटली के मिलान में शादी करेंगे। अनुष्का के परिवार के पंडित भी रवाना हो चुके हैं।
यह बात भी सामने आई है कि अनुष्का के पड़ोसियों को शादी का निमंत्रण भी मिल गया है। अनुष्का के पापा खुद पड़ोसियों को फोन कर निमंत्रण दे रहे हैं। पड़ोसियों को ये बातें अपने तक रखने के लिए भी कहा गया है।

विराट कोहली ने अक्टूबर में बीसीसीआई से कहा था कि उन्हें किन्हीं निजी कारणों से दिसंबर में छुट्टी चाहिए। उसके बाद से ही कयास लगाए जाने लगे थे कि विराट और अनुष्का दिसंबर में शादी कर सकते हैं। हालांकि विराट ने कहा था कि उन्हें आराम चाहिए और इसीलिए उन्होंने छुट्टी मांगी है।
वैसे अनुष्का भी न्यूमरोलाजी को मानती है
अनुष्का शर्मा के लिए 12 दिसंबर लकी है। दरअसल 9 साल पहले 12 दिसंबर को अनुष्का की पहली फिल्म रब ने बना दी जोड़ी रिलीज हुई थी। इसी फिल्म से अनुष्का को बॉलीवुड में पहचान मिली थी। अनुष्का 12 दिसंबर को लकी मानती हैं, शायद इसीलिए वो शादी भी इसी तारीख को कर रही हैं।

कुछ समय पहले फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी को अनुष्का के घर से निकलते हुए देखा गया था. तब ऐसी बातें सामने आई थी कि अनुष्का की शादी की ड्रेस सब्यसाची डिजाइन कर रहे हैं।
उधर विराट के परिवार और करीबी दोस्तों ने पहले से ही मिलान, इटली के लिए टिकट बुक करा लिया है। विराट के कोच, राजकुमार शर्मा, जो दिल्ली के अंडर-23 टीम के कोच भी हैं, उन्होंने भी छुट्टी के लिए आवेदन दिया है।