लम्ब्रेटा फिर आएगा सड़कों पर

नई दिल्ली। पुराना स्कूटर लम्ब्रेटा एक बार फिर सड़कों पर फर्राटे भरता हुआ नजर आएगा। इटली की कंपनी लम्ब्रेटा द्वारा एक बार फिर से इसका उत्पादन शुरू किया जा रहा है। कंपनी इसे जल्द ही भारत में लॉन्च करने वाली है। नए लम्ब्रेटा की डिजाइन पहले जैसी ही रहेगी लेकिन इस बार यह इलेक्ट्रिक स्टार्ट वाला होगा। लम्ब्रेटा ने भारतीय कंपनी लोहिया आॅटो और दिल्ली की एक कंपनी बर्ड ग्रुप के साथ करार किया है। यह दोनों कंपनियां एविएशन और आॅटोमोटिव रिटेल सेक्टर में बिजनेस कर रही हैं। भारत में कंपनी लम्ब्रेटा इलेक्ट्रिक स्कूटर के अलावा एक नया 400 सीसी स्कूटर भी लॉन्च करेगी। दोनों स्कूटर्स को 2019 में सड़कों पर दिखाई देंगे।