सिद्धिविनायक मंदिर में गहनों की नीलामी

मुंबई। सिद्धिविनायक मंदिर में चढ़ावे के गहनों की नीलामी 25 दिसंबर को होगी। नीलाम की जाने वाली वस्तुओं को सुबह 9 बजे मंदिर परिसर में अवलोकन के लिए रखा जाएगा। नीलामी 11 बजे से प्रारंभ होगी। मंदिर ट्रस्ट के अनुसरा नीलामी की वस्तुओं में श्रीगणेश प्रतिमा, लॉकेट्स, दूर्वा, मोदक, अंगूठी, सोने की चेन, हार व अन्य वस्तुएं शामिल हैं। भक्तों द्वारा अर्पित किए गए गहनों को मंदिर ट्रस्ट ने नीलाम करने का निर्णय लिया है। कोई भी भक्त ऊंची बोली लगाकर प्रसाद के रूप में इन वस्तुओं को खरीद सकेगा। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार मंदिर में चढ़ाए गए रुपए और गहनों की नीलामी से मिली राशि को ट्रस्ट समाज सेवा के कार्यों में खर्च करता है। इसमें स्वास्थ्य और शिक्षा का क्षेत्र प्रमुख हैं।