बेंगलुरु का लोगो लांच

बेंगलुुरु। देश में बेंगलुरु पहला ऐसा शहर बन गया है जो लोगो की वजह से पहचाना जाएगा। इस शहर के लोगो को कर्नाटक के पर्यटन मंत्री ने लांच किया। विश्व में ऐसे कई शहर हैं जिनकी पहचान उनके लोगो से ही होती है जैसे एम्सटरडम, न्यूयॉर्क आदि। पर्यटन मंत्री प्रियांक खड़गे ने इस मौके पर बताया कि इस लोगो के लांच करने का मकसद पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देना है। लोगो बनाने में करीब एक साल का समय लगा। लोगो को फाइनल करने के लिए पिछले एक साल के दौरान कई लोगों का इंटव्यू करना पड़ा था ताकि एक आकर्षित लोगो बनाया जा सके।