बार में आग, 14 की मौत

मुंबई। मुंबई के लोअर परेल में गुरुवार देर रात बार में भीषण आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई। कई गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग कमला मिल्स कंपाउंड स्थित लंदन टैक्सी बार की सबसे ऊपरी मंजिल पर लगी। मरने वालों में अधिकांश बार के कर्मचारी हैं। कुछ ग्राहक भी भी आग में जल गए। बार पूरी तरह खाक हो गया। आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई है। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब चालीस लोग घायल हैं। जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।