गुजरात : भाजपा-कांग्रेस में टक्कर

अहमदाबाद। गुजरात की 74 नगर पालिकाओं के लिए हुए मतदान के नतीजे आज आएंगे। मतगणना जारी है। अब तक आए रुझानों के अनुसार कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर है। 30 नगर पालिका के नतीजे आ चुके हैं। इनमें से 16 में भाजपा और 14 में कांग्रेस जीती है। भाजपा 11 नगर पालिका में आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 10 में आगे है। 17 फरवरी को 74 नगर पालिकाओं, 2 जिला पंचायत, 17 तालुका पंचायत और करीब 1400 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ था। दाहोद में सबसे ज्यादा 76 प्रतिशत और राजकोट में सबसे कम 50 प्रतिशत मतदान हुआ था। निकाय चुनाव में भाजपा ने 1934 तथा कांग्रेस ने 1783 प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। 1793 निर्दलीय उमीदवार भी थे। वर्ष 2016 में गुजरात की 123 नगर पालिकाओं के चुनाव में भाजपा ने 107 पर कब्जा किया था लेकिन इस बार कांग्रेस टक्कर देती नजर आ रही है।