कर्नाटक चुनाव : सीएम सिद्धारमैया भी हारे

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के अधिकतर रुझान आ चुके हैं और भाजपा सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। चामुंडेश्वरी सीट से सीएम सिद्धारमैया चुनाव हार गए हैं, जबकि बदामी सीट पर वे पीछे चल रहे हैं। सिद्धारमैया के पुत्र यतींद्र अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे हैं। प्रदेश में विधानसभा की 224 में से 222 सीटों के लिए मतदान हुआ था। अब तक के रुझानों के अनुसार में 106 सीटों पर भाजपा और 71 सीटों पर कांग्रेस आगे है। जेडीएस 43 और 2 सीट पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं। भाजपा के सीएम पद के उम्मीदवार बी.एस. येदियुरप्पा शिकारीपुरा सीट से 24 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। जेडी(एस) के प्रदेश अध्यक्ष एच.डी. कुमारस्वामी दोनों ही सीटों रामनगर और चन्नापटना में आगे हैं। कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे रामनाथ राय, एच.सी. महदेवप्पा, संतोष लाड और विजय कुलकर्णी पीछे चल रहे हैं।