189 वर्गफीट का फ्लैट, कीमत - 53 लाख

मुंबई। सपनों की नगरी मुंबई में हर कोई काम की तलाश में पहुंचता है लेकिन वहां पहुंचते ही सबसे बड़ी समस्या सामने आती है और वह है किराए के घर की। मुंबई में प्रॉपर्टी खरीदना आसान नहीं है क्योेंकि वहां प्रॉपर्टी के रेट इतने अधिक हैं कि आम लोग तो खरीदी के बारे में सोच भी नहीं सकते। जो लोग किराए पर रहते हैं उनकी भी मुसीबत है क्योंकि उन्हें एडवांस में लाखों रुपए की राशि देने के बाद भारी-भरकम अमाउंट किराए के रूप में हर माह देना पड़ता है। इस कारण अधिकांश लोग चाल में किराए पर रहना पसंद करते हैं क्योंकि वहां किराया अपेक्षाकृत कम देना पड़ता है। ग्रेटर मुंबई में हाल ही में एक मल्टी बन रही है जहां 189 वर्गफीट के फ्लैट भी बनाए जा रहे हैं। अब तक 1 हजार से अधिक फ्लैट बुक हो चुके हैं। एक फ्लैट की कीमत है 53 लाख रुपए। इस मल्टी में सबसे बड़ा फ्लैट 300 वर्गफीट का है जिसकी वर्तमान कीमत है 1 करोड़ रुपए। मल्टी वर्ष -2022 में तैयार होगी तब खरीददारों को फ्लैट का कब्जा मिलेगा। मल्टी पूर्ण होते-होते फ्लैट की कीमतें डेढ़ गुना तक पहुंच जाएंगी।