मुंबई में भारी बारिश

मुंबई। मुंबई और आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण आज कई क्षेत्रों में जलजमाव हो गया है। कुछ मार्गों पर रेल पटरियां पानी में डूब गई हैं। सरकार ने स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। परेल, धारावी, माटुंगा और मुंबई में किंग सर्कल, दिवा, डोम्बिवली, कल्याण और अंबरनाथ सहित ठाणे जिले में भी बाढ़ जैसी स्थिति है। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले 4 दिनों तक मुंबई से गोआ तक यही स्थिति रहेगी।