दूध हड़ताल से परेशान मुंबईवासी

मुंबई। महाराष्ट्र में दूध उत्पादकों द्वारा जारी हड़ताल का असर अब शहरी क्षेत्र में दिखाई देने लगा है। मुंबई और आसपास के इलाके ज्यादा प्रभावित हैं। किसानों की मांग है कि दूध का उचित मूल्य प्रदान किया जाए। आंदोलन को देखते हुए सड़क मार्ग की बजाए अब ट्रेन से दूध मुंबई भेजा जा रहा है लेकिन इसकी मात्रा इतनी नहीं है कि मुंबई की जरूरत को पूरा किया जा सके। गुरुवार से दूध उत्पादक किसान अपने परिवार के सदस्यों और जानवरों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे और पूरे राज्य में चक्का जाम करेंगे।