आधा केरल बाढ़ से प्रभावित

तिरुवनंतपुरम। केरल के कई जिले भारी बारिश से बुरी तरह प्रभावित हैं। बाढ़ के कारण अब तक 77 लोगों की मौत हो चुकी है। लगभग आधा केरल बाढ़ से प्रभावित है। हजारों लोगों ने अपना घर छोड़ कर सुरक्षित स्थानों पर शरण ली है। सीएम पिनाराई विजयन ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित जिलों का हेलीकॉप्टर से निरीक्षण किया। सीएम ने बाढ़ में मरने वालों के परिजनों के लिए 4 लाख और घर व जमीन गंवाने वालों के लिए 10 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है। इडुक्की बांध का जलस्तर काफी ज्यादा होने से 26 साल में पहली बार इसके सभी गेट खोलने पड़े।