जाम में फंसी दो एंबुलेंस

देहरादून। नामांकन रैली के दौरान शहर में सोमवार को भीषण जाम लगा। गंभीर घायल मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस सहित 2 एंबुलेंस पौने घंटे तक जाम में फंसी रहीं। रैली में मुख्यमंत्री भी शामिल थे इस कारण पुलिस अधिकारी रैली को रुकवा कर एंबुलेंस को रास्ता देने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
निकाय चुनाव के लिए सोमवार को बीजेपी और आप के मेयर प्रत्याशियों ने रैली निकाल कर अपना नामांकन दाखिल किया। बीजेपी की रैली में सीएम सहित कई बड़े नेता, बड़ी संख्या में वाहन और कार्यकर्ता शामिल थे। इस रैली के कारण शहर में कई प्रमुख मार्गों और उनसे जुड़े अन्य मार्गों पर भारी जाम लग गया। सहारनपुर से आई एंबुलेंस जाम में फंस गई। एंबुलेंस में सवार लोगों ने बताया कि वे गंभीर घायल मरीज को उपचार के लिए मैक्स अस्पताल लेकर जा रहे हैं। लैंसडौन चौक के पास जाम में एक अन्य एंबुलेंस भी फंसी रही। इस स्थिति में मरीज और उनके परिजन परेशान होते रहे