भोपाल में जीका के 44 मरीज

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में जीका के 44 मरीज मिले हैं। इन मरीजों में महिलाओं की संख्या अधिक है। 15 महिलाएं 21 से 30 वर्ष के बीच हैं। 8 महिलाएं गर्भवती हैं। पीड़ितों में 20 वर्ष तक आयु की 7 युवतियां हैं। 8 युवक भी जीका से पीड़ित पाए गए हैं।
शासकीय आंकड़ों से इन मरीजों की संख्या का खुलासा हुआ है। अब शासकीय मशीनरी इस संक्रमण को रोकने में जुटी हुई है। भोपाल में 12 दिनों में जीका बुखार के लक्षण वाले 90 मरीज सामने आए हैं। इनके रक्त की जांच करने पर 44 मरीजों में जीका वायरस की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों के अनुसार जीका बुखार एडीज मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर दिन में काटता है। दिन के समय अधिकांश घरों में महिलाएं व बच्चे रहते हैं। इस कारण पॉजिटिव मरीजों में महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा है।