विस्फोट : 6 की मौत, 12 से अधिक घायल

मुंबई। वर्धा स्थित सेना के आर्मी डिपो में मंगलवार सुबह भीषण विस्फोट हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विस्फोट में 6 लोगों की मौत हो गई तथा 12 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुराने विस्फोटकों को नष्ट करने के दौरान यह हादसा हुआ। वर्धा में पुलगांव आर्मी डिपो में सुबह धमाके के समय 40 से अधिक कर्मचारी मौजूद थे। यह डिपो वर्धा से करीब 18 किलोमीटर दूर है। डिपो में पुराने विस्फोटकों को निष्क्रिय करने का काम किया जाता है। घटना के तुरंत बाद वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और विस्फोटक विशेषज्ञ घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।