बेटे ने मां को आग लगाई

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बेटे ने अपनी मां पर पेट्रोल उड़ैल कर आग लगा दी। घटना के बाद आरोपी युवक भाग निकला। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम उत्तम कुमार निवासी सदाशिव नगर हैै। बीस वर्षीय युवक उत्तम कुमार ने अपनी मां से पैसे मांगे थे। महिला ने यह सोचकर पैसे नहीं दिए कि बेटा उन पैसों की शराब पी जाएगा क्योंकि वह आदतन शराब है। पैसे नहीं मिलने से नाराज होकर उत्तम ने मां पर पेट्रोल उड़ैल कर आग लगा दी। जलने से महिला की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी उत्तम की तलाश की जा रही इससे पहले बेंगलुरु में ही एक युवक ने पड़ोसियों के सामने डांटने से नाराज होकर अपनी मां की झाड़ू से पिटाई कर दी थी, जिसका वीडियो वायरल हो चुका है। ताजा वाकया बेंगलुरु के सदाशिव नगर का है।