सिद्धू की बोलती अब भी बंद

चंडीगढ़। पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की बोलती अब भी बंद है। डॉक्टरों के अनुसार पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बहुत अधिक सभाओं को संबोधित करने के कारण उनके गले में गांठें और छाले हो गए थे। जिनमें से ब्लीडिंग भी होने लगी थी। डॉक्टरों ने उन्हें बोलने से बिलकुल भी मना किया था, साथ ही चेतावनी भी दी थी कि यदि उन्होंने बोलने की कोशिश की तो उनकी आवाज हमेशा के लिए खत्म हो सकती है। उनका उपचार अब भी जारी है। अपोलो अस्पताल नई दिल्ली के डॉक्टरों ने सिद्धू को अगले पंद्रह दिनों तक बातचीत के दौरान शब्दों में लंबा अंतराल रखने और ऊंची आवाज में बात न करने के लिए कहा है। उनके गले से पतली बाम कोटिंग हटा दी गई है।