केदारनाथ में फिर बर्फबारी

देहरादून। केदारनाथ सहित हिमालय की अन्य ऊंची पहाड़ियों में एक बार फिर बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है। चौबीस घंटे में केदारनाथ में दो इंच नई बर्फ जमा हो गई है। केदारनाथ धाम में मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे से शाम 6 बजे तक हल्की बर्फबारी हुई। मदमहेश्वर और तुंगनाथ की ऊंची पहाड़ियों में भी हिमपात हुआ। इस बर्फबारी के बाद पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश मुख्यालय देहरादून सहित सभी निचले क्षेत्रों में भी दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए जिससे लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में गिरावट का दौर अभी जारी रहेगा।