आईपीएल : आमिर खान नजर आएंगे

आईपीएल : आमिर खान नजर आएंगे

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग का 11वां संस्करण अप्रैल में शुरू होगा। आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन का मुख्य स्पॉन्सर मोबाइल कंपनी विवो है। कंपनी ने अपने ब्रांड के प्रमोशन के लिए बॉलीवुड स्टार आमिर खान को चुना है। अब देखना यह है कि विवा प्रबंधन अभिनेता रणवीर सिंह के साथ 20 महीने से जारी करार को निरंतर रखता है या नहीं। विवो ने आईपीएल के स्पॉन्सरशिप के अधिकार लेने के लिए 2199 करोड़ की पांच साल की डील की थी। यह डील 2022 तक के लिए है। हर साल कंपनी 440 करोड़ रुपए खर्च करती है।