आईपीएल- 26वां मैच आज

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 26वां मैच ईडन गार्डन्स पर शुक्रवार रात 8 बजे से प्रारंभ होगा। इसमें कोलकाता नाइटराइडर्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा। टूर्नामेंट के 12 साल के इतिहास में दिल्ली की टीम इस मैदान पर कोलकाता को सिर्फ 1 बार हरा पाई है। वर्ष-2012 में उसने मेजबान टीम को 8 विकेट से हराया था, तब कोलकाता ने 9 विकेट पर 97 रन बनाए थे। दिल्ली ने दो विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया था।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
कोलकाता नाइटराइडर्स : दिनेश कार्तिक (केप्टन), रॉबिन उथप्पा, क्रिस लिन, शुभमन गिल, नितिश राणा, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, सुनील नरेन, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, निखिल नाइक, जोए डेनली, श्रीकांत मुंडे, संदीप वारियर, प्रसिद्ध कृष्णा, लॉकी फर्गुसन, हैरी गर्नी, केसी करियप्पा, यारा पृथ्वीराज।
दिल्ली कैपिटल्स : श्रेयस अय्यर (केप्टन), आवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, शिखर धवन, बंडारू अयप्पा, मनजोत कालरा, अमित मिश्रा, क्रिस मोरिस, कॉलिन इनग्राम, कॉलिन मुनरो, ऋषभ पंत, अंकुश बैस, संदीप लमिछने, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, कीमो पॉल, कगिसो रबाडा, जलज सक्सेना, शेरफेन रूदरफोर्ड, इशांत शर्मा, पृथ्वी शॉ, राहुल तेवतिया, हनुमा विहारी, नाथू सिंह।