हॉकी विश्व कप 2018 : मैस्कट 'ओली' लांच

नई दिल्ली। पुरुष हॉकी विश्व कप की शुरूआत जल्द होने वाली है। यह आयोजन 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक ओडिशा में होगा। मंगलवार को ओडिशा सरकार के डिपार्टमेंट और स्पोर्ट्स एंड यूथ सर्विसेज ने हॉकी विश्व कप के शुभंकर (मैस्कट) 'ओली' को पुरी के समुद्र तट पर लॉन्च किया। इसके साथ ही वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भी लॉन्च की गई। मैस्कट को समुद्र तट पर स्कीईंग करते, लोगों का अभिवादन करते भी देखा गया। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घोषणा की थी कि वे संगीतकार एआर रहमान और लेखक गुलजार के साथ मिलकर इस विश्व कप के टाइटल सॉन्ग को भी कंपोज करेंगे। भारत अब तक सिर्फ एक बार 1975 में विश्व कप जीत पाया है। हाल ही में संपन्न हुए एशियाई खेलों में पुरुष हॉकी टीम उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।