आईपीएल फाइनल- बरसे करोड़ों रुपए

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सत्र का रविवार को समापन हो गया। मुंबई इंडियंस ने चेन्नै सुपर किंग्स को 1 रन से हराते हुए चौथी बार आईपीएल फाइनल में जीत हासिल की। इस टीम को विनिंग प्राइज के रूप में 20 करोड़ रुपए मिले, जबकि रनर-अप चेन्नै की टीम को साढ़े 12 करोड़ रुपए मिले। अन्य अवार्ड विजेता और पुरस्कार राशि की जानकारी इस प्रकार है-
- विजेता मुंबई इंडियंस: 20 करोड़ रुपए
- उप विजेता चेन्नै सुपर किंग्स: साढ़े 12 करोड़ रुपए
- तीसरे और चौथे स्थान की टीम: पौने 9 करोड़ रुपए- (दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद)
- प्लेयर आॅफ द मैच (फाइनल): 5 लाख रुपए- जसप्रीत बुमराह
- सबसे वैल्युबल प्लेयर: 10 लाख रुपए- आंद्रे रसेल
- बेस्ट पिच ऐंड ग्राउंड अवार्ड : 25 लाख रुपए- पंजाब और हैदराबाद
- सुपर स्ट्राइकर आफ द सीजन: कार और 10 लाख रुपए- आंद्रे रसेल
- स्टाइलिश प्लेयर आफ द सीजन: 10 लाख रुपए- केएल राहुल
- द गेम चेंजर आफ द सीजन: 10 लाख रुपए- राहुल चहर
- फास्टेस्ट फिफ्टी: 10 लाख रुपए- हार्दिक पंड्या
- फेयर प्ले अवॉर्ड : ट्रॉफी- सनराइजर्स हैदराबाद
- इमर्जिंग प्लेयर अवार्ड: 10 लाख रुपए- शुभमन गिल
- परफेक्ट कैच आॅफ द सीजन: 10 लाख रुपए- कायरन पोलार्ड
- पर्पल कैप (सबसे अधिक विकेट): 10 लाख रुपए- इमरान ताहिर (17 मैच में 26 विकेट)
- ओरेंज कैप (सबसे अधिक रन): 10 लाख रुपए- डेविड वॉर्नर (12 मैच में 692 रन)