किराए के फ्लैट में कोहली

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का मुंबई में किराए के फ्लैट में रहने वाले हैं। विराट ने वर्ली में एक मल्टी की चालीसवीं मंजिल पर 15 लाख रुपए प्रतिमाह के किराए पर फ्लैट लिया है। विराट ने ट्विटर पर इस फ्लैट के बाहर की तस्वीर पोस्ट की हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष-2016 में विराट ने वर्ली के एक प्रोजेक्ट में 8 हजार वर्गफीट का फ्लैट बुक किया था। जिसकी कीमत 34 करोड़ रुपए बताई गई है। फ्लैट का निर्माण अगले वर्ष तक पूर्ण होगा। इसी बीच विराट ने दो साल के लिए किराए पर फ्लैट लिया है। यह फ्लैट 2600 वर्गफीट का है तथा एनी बेसंट रोड वर्ली स्थित रहेजा लीजंड में है।