रिक्शा चालक की बेटी ने जीता गोल्ड

रिक्शा चालक की बेटी ने जीता गोल्ड

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की जलपाईगुड़ी की स्वप्ना बर्मन ने 18वें एशियाई खेलों की हेप्टाथलन स्पर्धा में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। इस स्पर्धा में गोल्ड जीतने वाली वे पहली महिला खिलाड़ी हैं। स्वप्ना के पिता रिक्शा चलाते हैं। हेप्टाथलन बहुत ही कठिन स्पर्धा है जिसमें ऐथलीट को 7 स्टेज में अलग-अलग स्पर्धाओं में हिस्सा लेना होता है। पहली स्टेज में 100 मीटर फास्ट रेस होती है। दूसरा हाई जंप, तीसरा शॉट पुट, चौथा 200 मीटर रेस, पांचवां लॉन्ग जंप और छठा जेवलिन थ्रो होता है। स्पर्धा के अंतिम चरण में 800 मीटर की रेस होती है। इन सभी खेलों में ऐथलीट को प्रदर्शन के आधार पर पॉइंट्स दिए जाते हैं। इन पॉइंट्स के आधार पर पहले, दूसरे और तीसरे स्थान के लिए निर्णय लिया जाता है। स्वप्ना ने सात स्पर्धाओं में 6 हजार 26 पॉइंट्स के साथ पहला स्थान हासिल कर गोल्ड जीता। पिछले साल एशियाई ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी उन्होंने गोल्ड जीता था। स्वप्ना की मां ने बोशना ने कहा कि मैंने और स्वप्ना के पिता ने उसे यहां तक पहुंचाने के दौरान बड़ी कठिनाइयों का सामना किया। आज हमारा सपना पूरा हो गया। स्वप्ना के पिता पंचन बर्मन रिक्शा चलाते हैं। बीते कुछ दिनों से वे बीमार हैं और बिस्तर पर हैं।