पेट्रोल 90 रुपए 33 पैसे प्रति लीटर

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों के भारत बंद के बाद भी कोई फर्क नजर नहीं आ रहा है। बंद वाले दिन भी कीमतों में वृद्धि हुई। बंद के दूसरे दिन अर्थात मंगलवार को भी कीमतें बढ़ीं। देश में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र के परभणी में बिक रहा है। मंगलवार को वहां पेट्रोल 33 पैसे महंगा होकर 90 रुपए 33 पैसे प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। मंगलवार को मुंबई में पेट्रोल 88.26 रुपए और दिल्ली में 80.87 रुपए तक पहुंच गया। दोनों शहरों में कीमत 14 पैसे बढ़ी। मुंबई में डीजल 15 पैसे की वृद्धि के बाद 77.47 रु. और दिल्ली में 14 पैसे बढ़ कर 72.97 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।