हम बड़े वादे करते चले गए : गडकरी

मुंबई। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का एक बयान विवादों में आ गया है। उनके बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी टिप्पणी की है।
मामले की शुरूआत एक मराठी शो से हुई। जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर को चर्चा के लिए बुलाया गया था। कॉमेडी शो के दौरान गडकरी से कई सवाल किए गए। इसी दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम सभी का दृढ़ विश्वास और प्रखर आत्मविश्वास था कि हम जीवन में कभी सत्ता में आएंगे ही नहीं। इसलिए हमारे आसपास के लोग कहते थे कि आप तो बोलिए, वादे कीजिए, क्या बिगड़ेगा? आप पर कौन-सी जवाबदारी आने वाली है लेकिन अब जवाबदारी आ गई। अब खबरों में आता है कि गडकरी क्या बोले थे, फडणवीस क्या बोले थे। तो अब आगे क्या? हम हंसते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गडकरी के बयान का वीडियो क्लिप ट्वीट किया और कहा कि गडकरी ने एकदम सही फरमाया।