लोकप्रियता में अमिताभ पहले स्थान पर

नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण फिल्मी दुनिया में देश में सबसे लोकप्रिय और प्रभावशाली हस्तियां हैं। अंतरराष्ट्रीय डेटा ऐनालिटिक्स कंपनी यूगोव द्वारा जारी प्रभावशाली हस्तियों के सूचकांक 2018 में यह बात कही गई है। यह सूचकांक यूगोव द्वारा आॅनलाइन एकत्र किए गए आंकड़ों पर आधारित है।
यूगोव ने बॉलीवुड और खेल जगत की करीब 60 हस्तियों को लेकर लोगों की धारणाओं का अध्ययन किया। अध्ययन के दौरान कलाकारों और खिलाड़ियों के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभाव, लोकप्रियता, जागरूकता, समानता आदि को भी परखा गया है। सूची में प्रियंका चोपड़ा दसवें स्थान पर हैं तो महेंद्र सिंह धोनी तीसरे और विराट कोहली छठे स्थान पर हैं। सचिन तेंदुलकर चौथे और शाहरुख खान आठवें स्थान पर हैं। यूगोव द्वारा जारी सूची में शीर्ष 10 हस्तियों के नाम इस प्रकार हैं- 1 अमिताभ बच्चन, 2. दीपिका पादुकोण, 3. महेंद्र सिंह धोनी, 4. सचिन तेंदुलकर, 5. अक्षय कुमार, 6. विराट कोहली, 7. आमिर खान, 8. शाहरुख खान, 9. आलिया भट्ट तथा 10. प्रियंका चोपड़ा।