हजारों किसान जुटे दिल्ली में

नई दिल्ली। दिल्ली में जुटे किसानों ने शुक्रवार को रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकाला। कर्ज माफी, फसलों के दाम में वृद्धि की मांग को लेकर देश भर से आए किसानों ने गुरुवार को धरना दिया। उन्होंने केंद्र सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। खेती के संकट पर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की। किसान रात भर रामलीला मैदान में ही रुके।
किसानों ने गुरुवार को रामलीला मैदान तक करीब 26 किलोमीटर तक पैदल मार्च निकाला। बिहार, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक आदि राज्यों के हजारों किसानों आंदोलन में शामिल हैं। किसानों के इस आंदोलन का आह्वान स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने किया। मेघा पाटकर भी इसमें शामिल हुर्इं। देश के 207 किसान संगठनों के सदस्य यहां पहुंचे हैं। इससे पहले अक्टूबर में किसानों ने दिल्ली में धरना दिया था। इस दौरान पुलिस और किसानों में झड़पें भी हुई थीं।