भारत बना अंतरिक्ष महाशक्ति

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्र के नाम दिए संदेश में कहा कि भारत का नाम आज अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में दर्ज हो गया है। भारत ने आज अंतरिक्ष में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो नई क्षमता भारत ने हासिल की है, वह किसी के खिलाफ नहीं है बल्कि तेज गति से बढ़ रहे भारत की रक्षमात्मक पहल है। प्मिशन शक्ति के तहत एंटी सैटेलाइट मिसाइल ए-सैट से तीन मिनट में लाइव सेटेलाइट को गिरा दिया गया। इसी के साथ भारत अब अंतरिक्ष में निचली कक्षा में लाइव सैटेलाइट को मार गिराने की क्षमता हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। इससे पहले यह क्षमता केवल अमेरिका, रूस और चीन के ही पास ही थी। निचली कक्षा के उपग्रह को मार गिराना हमारे देश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।