गायन और नृत्य में जीते पुरस्कार

गायन और नृत्य में जीते पुरस्कार

इंदौर। अखिल भारतीय सांस्कृतिक संघ पुणे द्वारा आयोजित अ.भा संगीत, नृत्य की स्पर्धा में शहर की हर्षिता लोढ़ा ने गायन में प्रथम पुरस्कार व ओडिसी नृत्य में तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया है। भारतीय शास्त्रीय संगीत ख्याल गायकी सोलो स्पर्धा की जुनियर कैटेगरी में हर्षिता ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है कि हर्षिता ख्यात संगीतज्ञ व वायलिन वादक डॉ.रमेश तागड़े से संगीत की शिक्षा ले रही है। ओडिसी डांस में हर्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। वे ओडिसी नृत्य गुरु डालिया दत्ता से नृत्य का प्रशिक्षण ले रही है। हर्षिता कक्षा नौवीं की छात्रा है।