भारत-पाकिस्तान 15 अक्टूबर को आमने-सामने

ढाका। भारतीय हॉकी टीम ने बांग्लादेश पर शुक्रवार को 7-0 से बड़ी जीत दर्ज कर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखा। भारत अब पूल ए में अपना अगला मैच 15 अक्टूबर को अपने पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। पहले मैच में भारत ने जापान को 5-1 से हराया था। बांग्लादेश के खिलाफ भारत की तरफ से गुरजंत सिंह (सातवें मिनट), आकाशदीप सिंह (दसवें), ललित उपाध्याय (13वें), अमित रोहिदास (20वें), हरमनप्रीत सिंह (28वें और 47वें) और रमनदीप सिंह (46वें) ने गोल किए। इससे भारत ने पूल तालिका में अपना शीर्ष स्थान भी सुनिश्चित कर लिया है।